लोकप्रिय रैपर एप्पी राजा का निधन, लंबे समय से गंभीर बीमारी से थे जूझ रहे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रैपर और सिंगर एप्पी राजा उर्फ चेतन चांडक का निधन हो गया। 32 वर्षीय कलाकार लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और रायपुर में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, करीब छह महीने पहले एप्पी राजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके करीबी दोस्तों ने बताया था कि एक ऑपरेशन के बाद उनके शरीर में खून की कमी हो गई थी।
लगातार हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने के कारण उन्हें कमजोरी, चक्कर आने और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी था और उन्हें नियमित रूप से रक्त भी चढ़ाया जा रहा था।
एप्पी राजा ने अपने गीतों और रैप शैली से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में अलग पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच गहरा दुख व्याप्त है।

admin 




