अभिजीत दीपके को रायपुर का न्योता

अभिजीत दीपके को रायपुर का न्योता
रायपुर। नवा रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग की मांग को लेकर पिछले सात महीनों से धरने पर बैठे डीएड कैंडिडेट्स ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। कैंडिडेट्स ने उन्हें रायपुर आकर धरना स्थल पर आंदोलनरत युवाओं से मिलने का न्योता दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग नहीं होने से हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अटका हुआ है। उनका आरोप है कि लगातार सात महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। अभिजीत दीपके को रायपुर बुलाने के पीछे कैंडिडेट्स का कहना है कि वे धरना स्थल पर आकर उनकी समस्याओं को करीब से देखें और उनकी आवाज को मजबूती से संबंधित पक्षों तक पहुंचाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।