नगरी सोसायटी में प्रकाश बैस भाजपा जिलाध्यक्ष के आतिथ्य में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ

नगरी सोसायटी में प्रकाश बैस भाजपा जिलाध्यक्ष के आतिथ्य में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ

नगरी से राजू पटेल रिपोर्ट

नगरी। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नगरी पंजीयन क्रमांक 694 के द्वारा शासन के आदेशानुसार किसानों की धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस के मुख्य अतिथि में संपन्न किया गया।

जहां मुख्य रूप से जिला मंत्री भाजपा राजेंद्र गोलछा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, मंडल महामंत्री पि. वर्ग मोर्चा गुरु प्रसाद साहू, रूपेंद्र साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नाग, पार्षद अश्वनी निषाद, सहदेव राम साहू, धनीराम साहू, वीर कुमार हिरवानी, ग्राम पटेल छिपली मनहरण लाल साहू, नेहरू राम साहू, कमलेश निर्मलकर, रतनलाल साहू, चित्रसेन साहू, अनराज साहू, पुनारद साहू, प्रेमानंद साहू, योगेंद्र सिंह ठाकुर शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर, प्रभारी प्रबंधक वासुदेव साहू एवं किसान भाईयों की उपस्थिति रही।