सूर्या और बॉबी देओल की 'कंगुवा' हुई रिलीज़, फैंस के क्रेजी रिएक्शंस आए समाने
नई दिल्ली। साउथ के हीरो सूर्या और बॉलीवुड के बॉबी देओल की पैन इंडिया फिल्म 'कंगुवा' की बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। फिल्म आज आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। सोशल मीडिया पर चारों ओर इसी फिल्म की चर्चा है। फिल्म रिलीज़ होते ही फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं। क्या आपको भी यह फिल्म देखनी चाहिए, आइए जानते है।
कहते है कॉन्टेंट ही किंग है, आज यह बात फ़िर से साबित हो गई है। सूर्या के डबल रोल और दमदार विलेन के रूप में बॉबी देओल की इस मच अवेटेड फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज डेट पर दर्शकों ने नजरें टिका रखी थी। सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज होते ही फैंस ने इस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। फिल्म का कहानी भी काफी दिलचस्प है। अब तो इस फिल्म के सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं जिसमें साफ़ दिख रहा है कि फिल्म में दिखाए गए सीन काफी जबरदस्त हैं, जो आपको एक अलग दुनिया में ले जाते हैं।

admin 




