जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश देवांगन, 756 वोटों से जीत की दर्ज

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश देवांगन, 756 वोटों से जीत की दर्ज

रायपुर। रायपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर दिनेश देवांगन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 756 वोटों से विजय हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

संघ के सचिव पद पर राकेश पूरी निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सूर्यकांत पाटस्कर को जीत मिली। महिला उपाध्यक्ष के रूप में भारती राठौर चुनी गईं।

कोषाध्यक्ष पद पर रानी लक्ष्मी साहू विजयी रहीं। सह सचिव पद पर गुणेश निर्मलकर और महिला सह सचिव पद पर नेहा राठौर निर्वाचित हुईं।

ग्रंथालय सचिव के रूप में महेंद्र देवांगन और सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद पर योगेश साहू को जिम्मेदारी मिली है।

महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित चुनी गई हैं।

वहीं पुरुष कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगीराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसूजा और आकाश सोनी निर्वाचित हुए हैं।