युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे भारत के युवाओं के लिए में एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न उच्च पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अभियान न केवल तकनीकी क्षेत्र के पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंजीनियर, उप प्रबंधक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक के कुल 58 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 नवंबर से EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2024 है।

रिक्ति विवरण :
इंजीनियर: 6 पद
उप प्रबंधक: 24 पद
प्रबंधक: 24 पद
वरिष्ठ प्रबंधक: 3 पद
सहायक महाप्रबंधक: 1 पद

जरूरी शैक्षिक योग्यता :
इंजीनियर: संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री
उप प्रबंधक (रॉक इंजीनियरिंग): बीई/बी.टेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)
प्रबंधक: बीई/बी.टेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)
वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक: स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री

आयु सीमा :
नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 32 से 36 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

चयन प्रकिया :
इन पद पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

यहाँ अप्लाई करने का तरीका कुछ इस प्रकार है की सबसे पहले EIL की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.eil.co.in पर जाएं, फिर होम पेज पर "कैरियर" सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी पात्रता की पुष्टि करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। आगे मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

इसके आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 नवंबर, 2024 है तथा आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर, 2024 को है।