23 साल में पास किए 19 एक्जाम चारू पांडेय को राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मैडल

23 साल में पास किए 19 एक्जाम चारू पांडेय को राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मैडल
रायपुर। तिल्दा निवासी चारू पांडेय ने महज 23 वर्ष में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक के 19 परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास किए. वर्तमान में सीएजी विशाखपटनम में ऑडिट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत चारू पांडेय को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मैडल से सम्मानित करेंगी। 
चारू पांडेय की उम्र भले ही कम हो, लेकिन उपलब्धियां गगनचुंबी हैं. प्रवीण कुमार पाण्डेय और सुधा पाण्डेय की बेटी ने 23 साल की ही उम्र में ही कई एक्जाम क्वालिफाई कर एक मिसाल कायम की है। चारू मई 2025 को सीएजी चेन्नई में बतौर असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के तौर पर पदस्थ हुईं, उनके काम को देखते हुए तमिलनाडु सरकार से इन्हें 2026 का बेस्ट एएओ का पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद जनवरी 27 को मिले प्रमोशन के बाद सीएजी विशाखपटनम में बतौर ऑडिट ऑफिसर काम कर रही हैं। चारु पांडेय की इस प्रतिभा को देखते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मैडल से सम्मानित करेंगी।