राशन नहीं, सफाई नहीं, घूस मांगी ऐसी शिकायतें आज से सीएम हेल्पलाइन पर : 1076 पर टोल-फ्री कॉल से दर्ज करा सकेंगे शिकायतें
रायपुर (चैनल इंडिया)। रायपुर समेत पूरे प्रदेश के लोगों को अब पहली बार मुख्यमंत्री सचिवालय तक सीधे अपनी शिकायत पहुंचाने का मौका मिलेगा। आज से सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू हो रही है, जहां सफाई व्यवस्था, पेंशन, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने, सरकारी अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने, बुजुर्गों को परेशान करने जैसी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।
लोग दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। वेबसाइट पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉग इन कर संबंधित विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज होगी। शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायत ट्रैक करने की सुविधा भी मिलेगी। वे मोबाइल नंबर के जरिए कार्रवाई की स्थिति जान सकेंगे और फोन पर जानकारी देने का अनुरोध भी कर सकेंगे। शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री सचिवालय करेगा, जिससे मामलों के समाधान की जवाबदेही तय होगी।
ट्रैक कर सकेंगे आवदेन
मोबाइल नंबर की इंट्री करते ही एक ओटीपी आएगा, साइट खुलेगी, कोई भी विभाग हो सीधी शिकायत दर्ज करेंगे। टोल फ्री नंबर 1076 पर भी शिकायत कर सकते हैं, हर शिकायत के समाधान की समय सीमा तय, 24&7 सुविधा। पुरानी हेल्पलाइन से मदद नहीं मिल रही।

admin 




