तालाब में तैरटा मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

तालाब में तैरटा मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

अभनपुर। लखना गांव में गुरुवार सुबह गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास जमा हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। शव युवती का होने की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या के बाद शव तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, अभी यह केवल आशंका है और मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।