सीएम ने की भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा

सीएम ने की भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा
रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अमलीपदर के ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए और भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे