Raipur Breaking : जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप,भारत की तीसरे टी20 में 92 रनों से बड़ी जीत

Raipur Breaking : जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप,भारत की तीसरे टी20 में 92 रनों से बड़ी जीत

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम की यह पहली सीरीज जीत है। रायपुर में खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 216 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी।