चंडीगढ़ में दिखा सूर्यवंशी का वैभव,आईपीएल में अब नन्हा सिक्सर किंग,क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

चंडीगढ़ में दिखा सूर्यवंशी का वैभव,आईपीएल में अब नन्हा सिक्सर किंग,क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

सभी ने कहा आईपीएल के नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी

चंडीगढ़। सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल के बीच खेले जा रहे आईपीएल के महा मुकाबले में आज चंडीगढ़ के मैदान में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में द सिक्सर किंग क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे विपक्षी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आ रहे हैं। छक्कों की बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे लंबे समय से टी-20 क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज Chris Gayle के नाम दर्ज माना जाता था।

सूर्यवंशी ने मैदान पर आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने हर गेंदबाज पर हमला बोला और स्टेडियम के हर कोने में शानदार शॉट लगाए। जैसे ही सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड तोड़ने वाला छक्का जड़ा, पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम को मजबूत शुरुआत मिली। 

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा।  वैभव एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गया है। इससे पहले क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वहीं सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया है। इसी की बदौलत शुरुआती पावर प्ले में राजस्थान रॉयल ने 6 ओवर में 80 रनों को जोड़ लिया है।