पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन: गार्डन प्रेमियों ने दिखाए नवाचार

पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन: गार्डन प्रेमियों ने दिखाए नवाचार

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण जागरूकता विषय पर ऑनलाइन गृहवाटिका में स्वयं के द्वारा किया गया नवाचार प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रभारी मनीषा त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिभागियों को अपने घरों में किए जा रहे पर्यावरणीय कार्यों जैसे पौधारोपण, कम्पोस्ट, मल्चिंग, बीज संरक्षण, वेस्ट मैनेजमेंट आदि के फोटो एवं विचार साझा करने थे।

गार्डन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
???? प्रथम: राजवंत कौर (बीज एवं कम्पोस्ट)
???? द्वितीय: चेतन बनछोर (एयर लेयरिंग)
???? तृतीय: सरवत सेठी (कम्पोस्ट) एवं सुधा केशरवानी (वेस्ट मैनेजमेंट)

सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे ऑनलाइन आयोजन विभिन्न विषयों पर किए जाएंगे। विजेताओं को आगामी *कलम आदान-प्रदान कार्यक्रम* में पुरस्कृत किया जाएगा।