यात्रियों के लिए विशेष सेवाएं : छठ पूजा के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा स्पेशल रेलगाड़ियां

यात्रियों के लिए विशेष सेवाएं : छठ पूजा के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा स्पेशल रेलगाड़ियां

रायपुर। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए टीओडी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बिलासपुर –छपरा, दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन, दुर्ग–बरौनी एवं गोंदिया–पटना मार्गों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है

गाड़ी संख्या 08255 – बिलासपुर–छपरा स्पेशल*: यह ट्रेन 14 एवं 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से छपरा के लिए रवाना होगी।

• *गाड़ी संख्या 08751 – दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल*: यह ट्रेन 15 नवंबर 2026 को दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी।

• *गाड़ी संख्या 08755 – दुर्ग–बरौनी स्पेशल*: यह ट्रेन 11 एवं 18 नवंबर 2026 को दुर्ग से बरौनी के लिए रवाना होगी।

• *गाड़ी संख्या 08895 – गोंदिया–पटना स्पेशल*: यह ट्रेन 13 एवं 20 नवंबर 2026 को गोंदिया से पटना के लिए रवाना होगी।

त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित इन विशेष ट्रेनों के संचालन से अतिरिक्त सीटें/बर्थ उपलब्ध होंगी, जिससे यात्री सुगमतापूर्वक और आरामदायक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे।

इन विशेष ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव एवं सीटों की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ‘एनटीईएस’ तथा ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।