नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लडऩे की कांग्रेस की नहीं रही इच्छाशक्ति : सीएम
रायपुर (चैनल इंडिया)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर से रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश को प्रधानमंत्री का सहयोग मिला। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस पर किसी तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, तो यह बकवास और बेकार का प्रलाप है। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लडऩे की उनमें कभी इच्छाशक्ति नहीं रही। जनता भी नक्सलवाद से मुक्ति चाहती थी, क्योंकि विकास के रास्ते में नक्सलवाद सबसे बड़ा बाधक था। इसे समाप्त करने में सफलता मिली है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों के हाथों में जाने के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आरोप पूरी तरह गलत है। ऐसा कुछ भी नहीं है। छत्तीसगढ़ तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
admin
















