महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी

महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने पिछले आठ दिनों से सौरभ चंद्राकर से मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की है। इस दौरान महादेव सट्टा ऐप के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य मामलों को लेकर जांच की गई।

आज रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई उसे अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। पेशी के दौरान यह देखना अहम होगा कि जांच एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग करती है या नहीं।