CG Crime : युवक की अपहरण के बाद हत्या, शव मेनहोल में डालकर ढक्कन किया बंद
रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव को गटर के मेनहोल में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। इतना ही नहीं, युवक की बाइक को भी शहर से दूर नदी में फेंक दिया गया।
घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
admin
















