छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज, 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित किया जा रहा है।