कर्ज से परेशान व्यापारी ने रची 2 करोड़ की लूट की झूठी कहानी, पुलिस जांच में खुलासा
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नकदी की लूट का मामला जांच में फर्जी निकला है। कर्ज से परेशान गीदम के एक सराफा व्यापारी ने कथित तौर पर खुद ही लूट की झूठी कहानी रची थी। व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने करीब 16 घंटे तक नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की। इसके साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में व्यापारी की बताई कहानी में कई तथ्य सामने आए। इसके बाद कथित लूट की पूरी कहानी फर्जी निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कर्ज के दबाव में व्यापारी ने लूट की झूठी सूचना दी थी।
admin
















