चेपॉक में चला हैदराबाद का जादू; चेन्नई की हार के साथ तय हुआ प्लेऑफ का टिकट

चेपॉक में चला हैदराबाद का जादू; चेन्नई की हार के साथ तय हुआ प्लेऑफ का टिकट

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके ही घर चेपॉक स्टेडियम में 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवाल्ड ब्रेविस के 46 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए, जिसमें हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन की 70 रनों की तूफानी पारी और हेनरिक क्लासेन के ताबड़तोड़ 47 रनों की मदद से 19वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। इस ऐतिहासिक जीत के बाद चेन्नई के मैदान पर एमएस धोनी अपनी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।