अब दुबई-सिंगापुर जैसी लाइफ स्टाइल रायपुर में, ‘रहेजा अवाना’ की आज भव्य ओपनिंग

अब दुबई-सिंगापुर जैसी लाइफ  स्टाइल रायपुर में, ‘रहेजा अवाना’ की आज भव्य ओपनिंग
रायपुर (चैनल इंडिया)। तेज़ी से विकास की नई इबारत लिख रहे हमारे छत्तीसगढ़ ने आज ग्लोबल लाइफ स्टाइल की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। अब तक हमारे प्रदेश के लोग दुबई, सिंगापुर या देश के बड़े महानगरों (मुंबई, बेंगलुरु) की मॉडर्न लाइफ स्टाइल देखकर यही सोचते थे कि ‘हमारे शहर में ऐसा कब होगा’ आज छत्तीसगढ़वासियों का यह सपना हकीकत में बदल गया है।
प्रदेश की माटी से जुड़े और पिछले दो दशकों से यहां के सबसे भरोसेमंद रियल एस्टेट ब्रांड ‘रहेजा ग्रुप’ आज अपने अल्ट्रा-लग्जऱी प्रोजेक्ट ‘रहेजा अवाना’ की शानदार शुरुआत करने जा रहा है। सेंट्रल इंडिया के इतिहास में पहली बार ग्लोबल आर्किटेक्चर और इंडियन कल्चर का संगम ज़मीन पर उतर रहा है। प्रदेशवासियों को इसी ग्लोबल लाइफस्टाइल का साक्षात अनुभव कराने के लिए, रायपुर के नए ‘लग्जऱी डेस्टिनेशन’ कचना (कचना मेन रोड) में रहेजा अवाना के भव्य ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का ऐतिहासिक शुभारंभ किया जा रहा है।
’रहेजा अवाना’ को डिज़ाइन करने के लिए एशिया के सबसे दिग्गज आर्किटेक्ट्स में से एक, सिंगापुर के एंडी फिशर को चुना गया है। पूरे मध्य भारत और छत्तीसगढ़ में यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। कचना में खोला गया यह ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ कोई आम सेल्स ऑफिस नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक आर्किटेक्चरल अजूबा है। यहां कदम रखते ही आपको समझ आ जाएगा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय लाइफ स्टाइल कैसी होने वाली है। इटैलियन मार्बल की शानदार फिनिशिंग, प्रीमियम वुडन वर्क की गर्माहट, और स्पेस प्लानिंग का जादुई ‘पीक’ आपको यह महसूस कराएगा कि ‘रहेजा अवाना’ में आपका आने वाला कल कितना ख़ास और भव्य होने वाला है। 
‘कचना मेन रोड’ को चुनने के पीछे रहेजा ग्रुप का यही मास्टरस्ट्रोक था। इसके ठीक सामने कचना लेक (झील) की प्राकृतिक शांति और ठंडी हवाएं हैं। साल 2005 में अपनी शुरुआत करने वाला रहेजा ग्रुप आज छत्तीसगढ़ का सबसे अपना और भरोसेमंद रियल एस्टेट ब्रांड बन चुका है। पिछले दो दशकों में रहेजा ग्रुप ने प्रदेश को 14 से ज़्यादा शानदार लैंडमाक्र्स दिए हैं और 5000 से ज़्यादा परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपा है। रहेजा का नाम आज सिर्फ ‘लोकल कॉन्फिडेंस’ नहीं, बल्कि ‘बेस्ट क्वालिटी’ की पक्की गारंटी माना जाता है।