नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, एक सप्ताह में तीसरी घटना; पुलिस जांच में जुटी
भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मालापार गांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान जागेश्वरी मांडवी के रूप में हुई है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
एक सप्ताह में तीसरी घटना
गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर नाबालिगों द्वारा आत्महत्या का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। इससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
हालांकि अब तक किसी भी मामले में आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
admin




