Raipur Breaking : चोरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा,फैक्ट्री से 12 लाख का कॉपर वायर पार

Raipur Breaking : चोरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा,फैक्ट्री से 12 लाख का कॉपर वायर पार

हीरापुर की अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में रात 1 से 2 बजे के बीच वारदात, 800 किलो वायर चोरी, CCTV कैमरे और DVR भी ले गए आरोपी

रायपुर। राजधानी के हीरापुर इलाके में चोरों ने अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री को निशाना बनाया। आरोपियों ने फैक्ट्री के चौकीदार को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और करीब 800 किलो कॉपर वायर चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए वायर की कीमत 10 से 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

वारदात रात करीब 1 से 2 बजे के बीच कबीर नगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने चोरी के बाद फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरे और DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इससे घटना से जुड़े फुटेज हासिल करने में पुलिस को चुनौती आ सकती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कबीर नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।