कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, एक अब भी फरार

कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, एक अब भी फरार

मनेंद्रगढ़। कोरिया जिले के नौगई गांव में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इस मामले में कुल नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना के दिन ही कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शेष पांच आरोपी फरार हो गए थे, जिनमें से अब चार ने सरेंडर कर दिया है।

गौरतलब है कि रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद के चलते 16 जून की रात कटगोड़ी क्षेत्र में पूर्व जनपद अध्यक्ष लल्ला सिंह की उनकी कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनके दो अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने उपचार के दौरान अंबिकापुर और बिलासपुर में दम तोड़ दिया था। इस तरह घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई थी।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस मामले की जांच के साथ ही फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।