Big Breaking : जगदलपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जगदलपुर। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आज दोपहर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बार खिड़की टूटने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को फ्लाइट टिकट के पैसे वापस किए गए। वही। कुछ यात्रियों ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करा लिया। पायलट की सतर्कता से फ्लाइट को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट की लैंडिंग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर कराई गई। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एयरलाइंस की टीम तकनीकी खराबी की जांच कर रही है।

admin 




