जनजातीय गौरव दिवस में आएंगे नितिन नबीन, तैयारियां देखने ने धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति इरानी

जनजातीय गौरव दिवस में आएंगे नितिन नबीन, तैयारियां देखने ने धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति इरानी

15 को होगा समाज का महाकुंभ
 रायपुर/ रायगढ़ (चैनल इंडिया)। जनजातीय गौरव दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में एक से सवा लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी आज सुबह रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना हो गईं।
 स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
 15 नवंबर को होने वाले इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में जनजातीय समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा संगठन जुटा हुआ है। कार्यक्रम में एक से सवा लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आयोजन की जिम्मेदारियों के बेहतर समन्वय के लिए मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और सांसद राधेश्याम राठिया को समन्वयक बनाया गया है।