टीएमसी और ममता बनर्जी के कुशासन का हुआ अंतः सीएम
कोलकाता से लौटने पर एयरपोर्ट पर स्वागत
रायपुर। पश्चिम बंगाल की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव-विजय शर्मा और मंत्री दयालदास बघेल भी शामिल हुए। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की जीत के साथ टीएमसी और ममता बनर्जी के कुशासन का अंत हुआ है।
शपथ समारोह में शामिल होकर लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में जनसैलाब उमड़ा था। भव्यता के साथ शपथ समारोह हुआ। बंगाल में लोकतंत्र की जीत के साथ टीएमसी और ममता के कुशासन का अंत हुआ है। बंगाल के लोगों की आजादी मिली है। सभी वर्गों का विकास अब तेजी से होगा।
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अनेक केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा एवं एनडीए शासित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यह समारोह अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत है। ममता बनर्जी और टीएमसी के कुशासन का अंत हुआ है तथा पश्चिम बंगाल की जनता को एक नई आज़ादी मिली है। लंबे समय तक वहाँ के लोग दबाव के वातावरण में जीवन जी रहे थे, लेकिन अब प्रदेश में तेज़ी से सभी वर्गों के विकास का माम प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं।
शपथ समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री के लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। भाजपा प्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

admin 





