‘पीपल फॉर पीपुल’ में सीएम ने लगाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’

‘पीपल फॉर पीपुल’ में सीएम ने लगाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी माँ के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में 2500 से अधिक पीपल के पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुडऩे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।