चैनल इंडिया के स्थापना दिवस पर गायत्री विद्यापीठ के बच्चों को न्योता भोज

चैनल इंडिया के स्थापना दिवस पर गायत्री विद्यापीठ के बच्चों को न्योता भोज

पवन दुबे का पत्रकारिता के प्रति जुनून सराहनीय: किरण देव

जगदलपुर (चैनल इंडिया)। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से प्रकाशित सांध्य दैनिक समाचार पत्र चैनल इंडिया का 22 वां स्थापना दिवस गायत्री विद्यापीठ में मनाया गया। गायत्री विद्यापीठ द्वारा शहर से सटे तितिरगांव में संचालित आश्रम के होनहार बच्चों के बीच स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

अतिथियों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, जगदलपुर किरण देव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम जगदलपुर के एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, पार्षद राजपाल कसेर भी उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दूबे एवं स्टॉफ द्वारा आत्मिय स्वागत किया गया। अतिथियों में माता गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


अपने संबोधन किरण देव ने बस्तर से जुड़े मामलों में चैनल इंडिया समाचार पत्र के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दुबे के पत्रकारिता के प्रति जुनून और जनहित, क्षेत्रहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ और उनके नजरिये की सराहना की। किरण देव ने गायत्री विद्यापीठ द्वारा क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा- दीक्षा के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते संस्थान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।