राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विजेंद्री ठाकुर का भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान,बीसीएएस में छत्तीसगढ़ पुलिस की पहली महिला सर्टिफाइड स्कैनर

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विजेंद्री ठाकुर का भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान,बीसीएएस में छत्तीसगढ़ पुलिस की पहली महिला सर्टिफाइड स्कैनर

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में जगदलपुर पर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में सोमवार को ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी मे छत्तीसगढ़ पुलिस की पहली महिला सर्टिफाइड स्कैनर  विजेंद्री ठाकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
      मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन पूरे भारत वर्ष में जितने भी एयरलाइंस एयरपोर्ट एविएशन सेक्टर होते हैं पूरे भारतवर्ष में 50 लोगों का नाम चयन किया गया था भारतवर्ष के सभी एयरपोर्ट से नाम मांगा गया था जो भी अच्छा काम कर रहा है उसका चयन किया गया।जगदलपुर एयरपोर्ट से अधिकारियों ने विजेंद्री ठाकुर का नाम भेजा गया था 50 लोगों में मिनिस्ट्री आफ सिविल एविएशन द्वारा इनका भी नाम चयन किया गया।


    प्रेसिडेंट विथ द पीपल प्रोग्राम में 4 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेंद्री का सम्मान किया गया। राष्ट्रपति ने कहां छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से भी बिटिया का चयन हुआ है उन्हें मै बधाई देती हूं। केंद्रीय विमानन मंत्री ने भी विजेंद्री को बधाई दी।
    विजेंद्री ठाकुर ने सीजी पीएससी की तैयारी के साथ डीएसपी बनने की इच्छा जाहिर की है।
    सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर सफीरा साहू, योगेंद्र पांडे, संजय पांडे,वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, बृजेश सिंह भदौरिया,सुरेश गुप्ता संग्राम सिंह राणा,  अविनाश श्रीवास्तव भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।