रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता और शिक्षक भाई को जिंदा जलाया

रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता और शिक्षक भाई को जिंदा जलाया

कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो की हालत नाजुक

गिरफ्तार आरोपी भी भाजपा के नेता

कोरिया। सोनहत में रेत के अवैध खनन और तस्करी के विवाद में फॉच्र्यूनर कार पर पेट्रोल छिडक़कर चार लोगों को जिंदा जला दिया गया। जिसमे भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और उनके शिक्षक भाई की जलकर मौत हो गयी जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है। हिरासत में लिए गए आरोपी भी भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं.

मामला जिले के सोनहत थाना क्षेत्र का है। वारदात मंगलवार की देर रात की है। मृतकों की पहचान नौगई गांव के रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ  लल्ला सिंह और उनके भाई शिक्षक नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है जबकि वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता भरत सिंह के एक रिश्तेदार ने नौगई गाँव रेत घाट का ठेका लिया था। जिससे जुड़े रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने मंगलवार रात खौफनाक रूप ले लिया। मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने डम्पर वाहन कार में सवार भरत सिंह को घेर लिया। कार में नेता समेत कुल चार लोग सवार थे। उसके बाद कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने चारो लोगों को भागने का तक का मौका नही दिया। 

इस घटना में भाजपा नेता भरत सिंह की जलकर मौके पर मौत हो गयी। जबकि अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शिक्षक नागेंद्र सिंह की मोत हो गयी जबकि अन्य को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस की टीम मामले की जाँच में जुट गयी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा समेत अन्य सीनियर अधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में मरने वाले भरत सिंह गहरवार उर्फ  लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत को लेकर विवाद था। लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी तीन अन्य लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर आपसी झड़प भी हुई थी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी.