वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला : दीपावली के पावन पर्व पर दो दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगी रायपुर जंगल सफारी और जू

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला : दीपावली के पावन पर्व पर दो दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगी रायपुर जंगल सफारी और जू
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मशहूर नंदन वन जंगल सफारी और चिड़ियाघर (जू) को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दीपावली के पावन पर्व के दौरान वन्य प्राणियों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जंगल सफारी को दो दिनों के लिए पर्यटकों के वास्ते पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।

कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आगामी 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी और जू में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन का यह कदम दीपावली के अवसर पर फोड़े जाने वाले पटाखों के शोर, वायु प्रदूषण और तेज रोशनी से वन्यजीवों को होने वाले तनाव व संभावित खतरों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की जा सके।