छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के प्रभाव से 27 अक्टूबर से बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के प्रभाव से 27 अक्टूबर से बारिश के आसार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के चलते प्रदेश में 27 अक्टूबर से बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्तमान में राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने और मौसम सुहावना बने रहने का अनुमान है।