Breaking : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ धर्मपत्नी के साथ पहुंचे रायपुर
रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी के साथ राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं। आज राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति के हाथों विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण मिलेगा।

admin 




