हेल्पलाइन नंबर व गूगल मैप से प्राप्त सूचनाओं पर QRT टीम की त्वरित कार्रवाई, जाम से राहत देने में औसतन 5–8 मिनट का रिस्पॉन्स टाइम

हेल्पलाइन नंबर व गूगल मैप से प्राप्त सूचनाओं पर QRT टीम की त्वरित कार्रवाई, जाम से राहत देने में औसतन 5–8 मिनट का रिस्पॉन्स टाइम

रायपुर। पुलिस कमिश्नर रायपुर Dr. Sanjeev Shukla के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से 10 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 पर अब तक नागरिकों से *88* बार ट्रैफिक जाम की सूचना प्राप्त हुई है। प्रत्येक सूचना पर QRT टीम ने औसतन *5 से 8* मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित एवं सुचारु यातायात बहाल किया है।

QRT संचालन में ITMS कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका है। *ITMS में गूगल मैप एवं सीसीटीवी कैमरों की सहायता से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाती है।* वहीं, नागरिकों से प्राप्त कॉल के आधार पर भी ITMS के कर्मचारी संबंधित QRT को तत्काल लोकेशन उपलब्ध कराकर मौके पर रवाना करते हैं, जिससे त्वरित एवं प्रभावी राहत सुनिश्चित हो रही है।

इसके अतिरिक्त, जिन स्थानों से बार-बार जाम की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां के व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान हेतु भी आवश्यक यातायात सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं। इस पहल की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है, जिससे पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 पर सूचना दें। शहर के प्रमुख स्थानों पर इस संबंध में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि आमजन आसानी से जाम की सूचना देकर त्वरित राहत प्राप्त कर सकें।

यातायात पुलिस, रायपुर शहरवासियों को जाम-मुक्त, सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।