राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री के सचिव और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री के सचिव और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस. एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बूढ़ातालाब परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस. एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बूढ़ातालाब के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। सचिव एवं कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।