Crime Breaking : रायपुर में डबल मर्डर,जीजा ने दो सालियों को मारी गोली
रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में देर रात दोहरा गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जीजा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मारी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
आपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।
एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लाइसेंसी पिस्तौल से ही वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घरेलू विवाद की बात सामने आई है, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है।

admin 





