रायपुर में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 14 जुआरी गिरफ्तार
ताश के पत्तों पर लगा रहे थे रुपए-पैसों का दांव, मौके से 72,300 नकद और 52 ताश पत्ती जब्त
रायपुर। दीपक कॉलोनी में ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 14 लोगों को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹72,300 नकद और 52 ताश पत्ती बरामद की है। कार्रवाई 29 सितंबर को बंटी किराना स्टोर के पास की गई।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जुआ-सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि दीपक कॉलोनी में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सभी 14 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 72 हजार 300 रुपए नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की गई।
पुलिस ने मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है।
ये आरोपी पकड़े गए
करण जुमनानी (28), मारुति रेसिडेंसी अमलीडीह
योगेश साहू (27), मौलीपारा
उत्तम हरिपाल (32), विजय नगर अवंति विहार
लक्ष्मीकांत वर्मा (33), ग्राम चंदखुरी
सुनील टंडन (30), ग्राम पिरदा
विकास महानंद (40), कटोरा तालाब
धनेश्वर साहू (33), रावाभाठा
मुकेश नरवानी (40), जनता कॉलोनी
सौरभ जुमनानी (32), भोईपारा
कमल रूपरेला (42), गोल्डन टावर अमलीडीह
हरीश बेलानी उर्फ गोलू (37), सुंदर नगर/महादेवघाट रोड
रूपेश वर्मा (27), पंडरी भट्ठा
पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू (29), दीपक कॉलोनी
संकेत टांडी (29), काशीराम नगर
कार्रवाई में न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
admin



