अभनपुर आंएगे राहुल गांधी, कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र

अभनपुर आंएगे राहुल गांधी, कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र
रायपुर (चैनल इंडिया)। विधानसभा चुनाव 2028 भले अभी दूर हों, लेकिन कांग्रेस ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जहां उन्हें संगठन संचालन से लेकर चुनावी रणनीति तक की बारीकियां समझाई जाएंगी।
अभनपुर में प्रस्तावित इस आयोजन को कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, जनसंपर्क बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने के तौर-तरीकों से अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सम्मेलन में शामिल होकर जिला अध्यक्षों से सीधे चर्चा करेंगे। इस दौरान वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति भी साझा कर सकते हैं। राहुल गांधी का कार्यक्रम में दो दिन तक रहने का प्रस्ताव है। कांग्रेस इस सम्मेलन को केवल संगठनात्मक बैठक तक सीमित नहीं रखना चाहती। चर्चा है कि जिला अध्यक्षों के परिवारों के साथ भी संवाद का कार्यक्रम रखा जा सकता है, ताकि संगठन और नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके।