अग्निवीर भर्ती 2026-27: सीईई का रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित
रायपुर। भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test) के लिए हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
ई-मेल के माध्यम से भी कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक केंद्र के ई-मेल employmentexchange.raipur@yahoo.com पर भी भेज सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।
admin




