सड़क हादसे के बाद किरण देव की सफल ऑर्थो सर्जरी

सड़क हादसे के बाद किरण देव की सफल ऑर्थो सर्जरी
रायपुर/नई दिल्ली (चैनल इंडिया)। बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप सडक़ दुर्घटना में घायल हुए भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थो सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित बताई है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक वसदेव और उनकी मेडिकल टीम की निगरानी में सोमवार को किरण देव की ऑर्थो सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऑपरेशन एक घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें मुख्य रूप से एसिटाबुलम फ्रैक्चर की सफल रिपेयर की गई। सर्जरी के बाद किरण देव के स्वास्थ्य में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है और वे चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ हो रहे हैं। विजय शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों ने किरण देव को कुछ दिनों के अनिवार्य विश्राम की सलाह दी है। पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के बाद वे जल्द ही छत्तीसगढ़ लौटेंगे।