देवनानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, देवनानी की साय से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

देवनानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, देवनानी की साय से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

स्पीकर देवनानी ने शदाणी दरबार में किए दर्शन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की।

स्पीकर देवनानी ने मुख्यमंत्री साय का पुष्प गुच्छ भेंट कर और दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया। साय ने भी देवनानी का दुपट्टा ओढाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न विषयों और मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आपसी संवाद एवं समन्वय के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भेंट आत्मीय संबंधों एवं परस्पर सहयोग की भावना को दर्शाती है।

स्पीकर देवनानी ने शदाणी दरबार में किए दर्शन - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर स्थित पूज्य शदाणी दरबार पहुंचकर दर्शन किए। शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर परम पूज्य संत युधिष्ठिर लाल से भेंट स्पीकर देवनानी ने भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल ने स्पीकर देवनानी का अभिवादन किया। आध्यात्मिक वातावरण में हुई इस भेंट के दौरान देवनानी की संतों से सेवा, सत्संग, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि शदाणी दरबार ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है। यह पावन स्थल सेवा, सत्संग, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से यहां समाज में सद्भाव, सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसकी मूल नींव संत शदाराम साहिब ‌द्वारा रखी गई है। इस तीर्थ की परम्परा लगभग सवा सौ साल से अधिक पुरानी है। इस परिसर में रामायण व महाभारत की कथाओं को दर्शाती हुई सुंदर प्रतिभाएं, संगीतमय फव्वारे और खूबसूरत बगीचा मौजूद है। इस अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, छत्तीसगढ की पूर्व मंत्री निर्मला वाधवानी, सुरेश खत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।