मैग्नेटो मॉल पार्किंग में दो पक्षों के बीच मारपीट, सभी आरोपी गिरफ्तार… एक आरोपी जेल भेजा गया
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 9 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। पहले मामले में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत सारागांव निवासी रूपेश साहू (35) के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत डीडी नगर निवासी रोहन नरवाल (26), दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी सोमा देवांगन (35) और मोतीलाल नगर कोटा निवासी गरिमा राजपूत (21) के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने जांच के दौरान 11 मई 2026 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जमानतीय होने के कारण सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
हालांकि आरोपी रोहन नरवाल को पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कराया गया।

admin 





