सीएम ने सांसदों से की विकास पर चर्चा

सीएम ने सांसदों से की विकास पर चर्चा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अभी दिल्ली दौरे पर हैं। संसद सत्र के बीच उन्होंने गुरुवार की रात छत्तीसगढ़ से जुड़े लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ डिनर बैठक कर राज्य के विकास कार्यों, केंद्र-राज्य समन्वय और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।