सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर किया पलटवार
रायपुर। भंडारपुरी में हुए संतसमागम के कार्यक्रम से वापस लौटने पर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेसी फ्यूज बल्ब की तरह हो गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज्य करती थी लेकिन गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से पार्टी सिकुड़ती चली गई। हरियाणा में चुनावी हार को वे पचा नहीं पा रहे हैं और इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं।

admin 




