सीसीपीएल-3 : सरगुजा टायगर्स की घातक गेंदबाजी से बिलासपुर बुल्स ढेर,9 रनों से जीत के हीरों बने रुद्र प्रताप
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।

10 जून का दूसरा मैच सरगुजा टायगर्स तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। सरगुजा टायगर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। वर्षा के कारण मैच 15-15 ओवरों का खेला गया।

बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रनों स्कोर बनाया। बिलासपुर बुल्स की ओर से विकल्प तिवारी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रन बनाए। उनके अतिरिक्त पवन परनाते ने 35 रन तथा प्रतिक यादव ने 32 रनों की पारी खेली। सरगुजा टायगर्स की ओर से वासुदेव बरेथ ने 3 विकेट प्राप्त किए।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा टायगर्स 14.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। सरगुजा टायगर्स की ओर से सानिध्य हुरकत ने 43 रन, कृतेश साहू ने 35 रन तथा आशुतोष सिंह ने 32 रन बनाए। बिलासपुर बुल्स की ओर से रुद्र प्रताप देहारी ने 4 विकेट, भरत गोंडवानी तथा वरुण सिंह भुई ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

बिलासपुर बुल्स ने 9 रनों से मैच जीत लिया। रुद्र प्रताप देहारी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

admin 




