सीसीपीएल-3 : बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से हराया, रुद्र प्रताप बने प्लेयर ऑफ द मैच

सीसीपीएल-3 : बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से हराया, रुद्र प्रताप बने प्लेयर ऑफ द मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रुद्र प्रताप देहारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रायगढ़ लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

रायगढ़ की ओर से आलोक साहू ने सबसे अधिक 43 रन बनाए, जबकि ओपनर संगीत सोनी ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। कीवनूर छाबड़ा ने 24 रन का योगदान दिया। बिलासपुर की गेंदबाजी में रुद्र प्रताप देहारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि मोहित राउत को 2 सफलताएं मिलीं।

विकल्प तिवारी की अर्धशतकीय पारी से आसान हुई राह

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की शुरुआत संतुलित रही। टीम की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार 59 रन बनाकर जीत की नींव रखी। प्रतिक यादव ने 24 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

पर्पल कैप होल्डर

रुद्र प्रताप रहे जीत के हीरो

गेंद से 4 विकेट लेकर रायगढ़ की बल्लेबाजी को झकझोरने वाले रुद्र प्रताप देहारी ने मैच में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 स्कोरकार्ड

रायगढ़ लायंस: 159/8 (20 ओवर)

  • आलोक साहू 43
  • संगीत सोनी 39
  • कीवनूर छाबड़ा 24
  • रुद्र प्रताप देहारी 4 विकेट

बिलासपुर बुल्स: 165/6 (19 ओवर)

  • विकल्प तिवारी 59
  • प्रतिक यादव 24
  • प्रवीण कुमार यादव 2 विकेट