झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल पर्यवेक्षक

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल पर्यवेक्षक
रायपुर। कांग्रेस ने  झारखंड राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब अपने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा आदेश के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा को एआईसीसी पर्यवेक्षक होंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय की जिम्मेदारी दोनों नेताओं पर रहेगी।