पूर्व महापौर राजेश पांडेय और बेटे पर मारपीट का केस, CCTV Footage वायरल 

पूर्व महापौर राजेश पांडेय और बेटे पर मारपीट का केस, CCTV Footage वायरल 

बिलासपुर। शहर के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय तथा उनके बेटे राहुल पांडेय के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिवम एन्कलेव निवासी अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि सोसायटी की एक बैठक के बाद राजेश पांडेय और राहुल पांडेय ने उनका रास्ता रोककर विवाद किया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और धमकियां दी गईं।

पीड़ित के अनुसार, विवाद के दौरान उन पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे सिर और कंधे पर चोटें आईं तथा उनका चश्मा टूट गया। उन्होंने चेहरे, घुटने और पीठ पर भी चोट लगने की बात कही है।

घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।