अमेरिका में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस का भाई "अनमोल बिश्नोई" , पहले ही एजेंसियों के संपर्क में थी मुंबई पुलिस
नई दिल्ली। साबरमती जेल की हवा खा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अमेरिका ने अभी तक आधिकारिक रूप से अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है, लेकिन भारत की जांच एजेंसियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
इसी साल अप्रैल के महीने में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल बिश्नोई का ही नाम आया था। हाल ही में एनआईए ने भी अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड बताते हुए उसके ऊपर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
रिपोर्ट्स कि माने तो मुंबई पुलिस जो सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही है, अनमोल बिश्नोई को लेकर अमेरिकी एजेंसियों के साथ संपर्क में थी और इसी सिलसिले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस पहले ही अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर चुकी थी।

admin 




